भारत में बेल्जियम के राजदूत ने अध्यक्ष, इसरो/ सचिव, डॉस से मुलाकात की होम / मीडिया/ अभिलेखागार / बेल्जियम के राजदूत
भारत में बेल्जियम के राजदूत महामहिम श्री फ्रांस्वा डेल्हे ने 22 सितंबर, 2021 को इसरो मुख्यालय में डॉ. के. सिवन, अध्यक्ष, इसरो/अंतरिक्ष विभाग के सचिव से मुलाकात की।
इस बैठक के दौरान भारत सरकार द्वारा घोषित अंतरिक्ष सुधारों के मद्देनजर इसरो केंद्रों और बेल्जियम कंपनियों के बीच चल रही बातचीत, मुख्य रूप से आपूर्ति प्रणालियों और घटकों के क्षेत्र में और भारत और बेल्जियम के बीच अंतरिक्ष संबंधों के विस्तार के रास्ते पर चर्चा की गई।